हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
Jalaun: हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात पांच पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा बैठे। हादसे में दो दरोगा, दो सिपाही और एक ड्राइवर की मौत हुई। पुलिस की टीम अपहरण के एक केस में दबिश देने हरियाणा गई थी।
घटना कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सुबह साढ़े दस बजे ताउम्र सदर थाना क्षेत्र के धुलावट टोल प्लाजा के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिसकर्मियों की काली स्कॉर्पियो पलवल की ओर जा रही थी। ड्राइवर ने सामने जा रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वाहन संतुलन खो बैठा और सामने वाहन से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सभी पांच लोग वाहन में फंस गए।
Jalaun News: DM ने SIR-2026 अभियान का लिया जायजा, बोले- हर पात्र नागरिक का नाम…
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और पांचों शव गाड़ी के मलबे में फंसे हुए थे। रेस्क्यू टीम को भारी मशक्कत के बाद ही शवों को बाहर निकालने में सफलता मिली। इसके बाद सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।
घटना स्थल से बरामद आईकार्ड और प्राथमिक जानकारी के आधार पर चार पुलिसकर्मियों की पहचान की जा चुकी है। मृतक पुलिसकर्मियों में एएसआई मोहित यादव, सत्यभान, अशोक और प्रदीप शामिल हैं। सभी जालौन जिले में तैनात थे। पांचवें मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में इस्तेमाल की गई काली स्कॉर्पियो हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड थी और नई बताई जा रही है।
Jalaun News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार
हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तेज रफ्तार और लापरवाही से ओवरटेक करने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
Location : Jalaun
Published : 5 May 2026, 2:41 PM IST