Jalaun News: सड़क हादसे में दो दरोगा, दो सिपाही और ड्राइवर की गई जान
हरियाणा के नूंह जिले में उत्तर प्रदेश के जालौन के पांच पुलिसकर्मी की सड़क हादसे में जान चली गई। अपहरण केस मामले में दबिश देने जा रहे टीम की काली स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में टकराई, जिसमें दो दरोगा, दो सिपाही और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।