हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार सड़क हादसे में घायल! काफिले में घुसी कार

हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री Krishan Lal Panwar शुक्रवार को पानीपत के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। जीटी रोड पर उनके काफिले में एक अनियंत्रित कार घुस गई, जिससे उनकी सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मंत्री के पैर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 8 May 2026, 6:29 PM IST
google-preferred

Rohtak: हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री Krishan Lal Panwar शुक्रवार को पानीपत के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। जीटी रोड पर उनके काफिले में अनियंत्रित कार घुस गई, जिससे उनकी सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मंत्री के पैर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पानीपत टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

हरियाणा के पंचायत मंत्री Krishan Lal Panwar शुक्रवार शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह दुर्घटना पानीपत टोल प्लाजा के पास जीटी रोड पर हुई।

जानकारी के मुताबिक मंत्री करनाल की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान एल्डिको के पास उनके काफिले में अचानक एक अनियंत्रित कार घुस गई। हादसा इतना तेज था कि मंत्री की सरकारी गाड़ी और पायलट वाहन आपस में टकरा गए।

पैर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मंत्री को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। दुर्घटना में उनके पैर में चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मंत्री की गाड़ी को हुआ भारी नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि काफिले में घुसी कार किस कारण से अनियंत्रित हुई। घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री का हालचाल जाना।

Location :  Haryana

Published :  8 May 2026, 6:24 PM IST

Advertisement