Raebareli News: शराब पीकर चलाई गाड़ी तो खैर नही. नाबालिक वाहन चालकों पर भी रहेगी पुलिस की नजर

रायबरेली जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सड़क हादसे का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज एक घटना जरूर होती है, जो लोगों को अंदर तक झकझोर देती है। ऐसे में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह लगातार हो रहे सड़क हादसों की रोकथाम के लिए कुछ निर्देशनों में काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार सिंह द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस को दी गई एक मशीन
बता दें कि इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस को एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन दी गई है। जिसकी वजह से कौन शराब पीकर गाड़ी चला रहा है कौन नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। कौन सी गाड़ी की कितनी रफ्तार है, इसका भी मानक तय किया जाएगा। किस रूट पर किस रफ्तार पर गाड़ी चलानी है इसको लेकर पूरी प्लानिंग की गई है।

क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने जारी किया वीडियो संदेश
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सदर क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने एक वीडियो संदेश में बताया कि बीते कुछ दिन में रायबरेली में कुछ एक्सीडेंट हुए थे। इसके बाद पुलिस ने कई एंट्री पॉइंट पर बैरियर लगाये हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भारी वाहनों के साथ अन्य वाहनों को चेक किया जा रहा है। यदि कोई मदिरा का सेवन करके गाड़ी चलाता पाया जा रहा है तो तो उसे खिलाफ कार्रवाई की जायगी। साथ ही शहर की एंट्री के बाहर जो भी एंट्री पॉइंट हैं वहां पर हमारी पुलिस भारी वाहनों को एक साथ न छोड़कर कुछ संख्या में वाहनों को निकाल रही हैं।

दुर्घटनाओं पर अब लगेगा लगाम
अमित सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके इसके लिये जगह साइन बोर्ड लगाएंगे। जहां पर वाहनों की गति सीमा लिखी जाएगी। भारी वाहनों की गति सीमा 20 पर आवर रहेगी। वही जो भी स्कूल हैं उनमें 18 वर्ष से कम उम्र के जो बच्चे पढ़ते हैं उनके द्वारा वाहनों का यदि इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसके खिलाफ हम अभियान चलाएंगे।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
कुछ बच्चों को हमने पकड़ा भी था जिसमें वह गाड़ी चला रहे थे। उन्हें नियम के बारे में जानकारी दी गई। उनके पेरेंट्स को नोटिस दी गई है। स्कूल वालों को भी नोटिस दी गई है कि उनकी भी जिम्मेदारी है कि जो भी बच्चे स्कूल आ रहे हैं वह खुद दो पहिया व चार पहिया वाहनों से न आएं। उस पर रोक लगाई जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 6 May 2025, 3:36 PM IST