गोरखपुर में तेज रफ्तार का कहर: डंफर की चपेट में आया बाइक सवार, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कई घंटे तक आवागमन ठप रहा और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाना पड़ा।

Goprakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार की रात करीब 8 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नरगदा गांव निवासी 25 वर्षीय राजेश, जो लहुरी के पुत्र थे, किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक डंफर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन खून से लथपथ हालत में उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। हादसे का मंजर इतना दर्दनाक था कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। कुछ ही देर में यह खबर नरगदा गांव और आसपास के इलाकों में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों का हुजूम मौके पर पहुंच गया। युवक की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

युवक की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पूरा मार्ग जाम हो गया। कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गोरखपुर में युवती की संदिग्ध मौत: हंसिये से कटी गर्दन, मां बोलीं- फिसलकर गिरने से हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच

ग्रामीणों का कहना था कि इलाके में खनन से जुड़े डंफर तेज रफ्तार में लगातार दौड़ते हैं और कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती। प्रदर्शन कर रहे लोग डंफर चालक की तुरंत गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा और डंफरों की बेलगाम रफ्तार पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। गुस्साए ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कह रहे थे कि डंफर वाले रोज लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन प्रशासन समय पर कार्रवाई नहीं करता। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही बेलघाट और सिकरीगंज थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। हालात को देखते हुए खजनी के एसडीएम राजेश प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही डंफर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाने के बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रित हो सकी।

छापेमारी से मचा हड़कंप, घरेलू-व्यावसायिक गैस की अवैध रिफिलिंग का खुलासा

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे में शामिल डंफर और उसके चालक की तलाश तेज कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते डंफरों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लगाई, तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 13 March 2026, 10:35 PM IST

Advertisement