Gorakhpur: सड़क पर दौड़ती स्कॉर्पियो बनी काल, बहन की राखी से पहले भाई की मौत
रक्षाबंधन की खुशियों और बाजारों की चहल-पहल के बीच गोरखपुर से आई एक दर्दनाक खबर ने एक परिवार को गम में डुबो दिया। जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। सहजनवां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक युवक की जिंदगी छीन ली, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।