हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (सोर्स- Pinterest)
Greater-Noida: ग्रेटर नोएडा के दादरी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्चा करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घर के बाहर अपनी बहन के साथ खेल रहे मासूम ने जैसे ही एक बंद दुकान के शटर को छुआ, उसमें दौड़ रहे करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगते ही बच्चा मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए।
घटना बुधवार दोपहर करीब एक बजे दादरी क्षेत्र में हुई। 10 वर्षीय सुफियान अपनी बहन सानिया के साथ घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह एक बंद दुकान के शटर के संपर्क में आ गया। अचानक शटर में करंट उतरने से उसे तेज झटका लगा और वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बच्चे को दादरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
Greater Noida में दीपक नागर की हत्या पर तनाव: आक्रोशित भीड़ ने बंद किया रास्ता, एनकाउंटर की मांग
सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की हालत को देखते हुए उसे ग्रेटर नोएडा के एक अन्य अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती है और उसका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और परिजनों से भी संपर्क बनाए रखा गया है।
Greater Noida Nikki Murder: पुलिसिया कार्रवाई से नाखुश पिता, सरकार से की सजा-ए-मौत की मांग
दादरी थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चा घर के बाहर खेलते समय बंद दुकान के शटर में उतरे करंट की चपेट में आया। पिछले कुछ दिनों से ग्रेटर नोएडा में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि नमी या जलभराव के कारण शटर में करंट उतर आया होगा।
Location : Greater-Noida
Published : 8 July 2026, 4:21 PM IST