हिंदी
बढ़ते पानी से लोगों की चिंता बढ़ी (img: Dynamite news)
Gorakhpur: उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ की आशंका गहराने लगी है। बर्डघाट क्षेत्र में नदी का पानी सामान्य से ऊपर बह रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिछले दो दिनों से जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो खतरे के निशान को पार कर सकता है।
बर्डघाट क्षेत्र में नदी के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों को आशंका है कि अगले एक-दो दिनों में पानी और बढ़ा तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय लोग भी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें: गजाला हत्याकांड: साली को ज्यादा दहेज मिला तो भड़का पति, विवाद के बाद पत्नी की हत्या; गिरफ्तार
संभावित बाढ़ के खतरे को लेकर आपदा विशेषज्ञ गोरखपुर गौतम गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं। उनके मुताबिक राप्ती नदी के जलस्तर में होने वाले उतार-चढ़ाव की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि आपदा कार्यालय में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
गौतम गुप्ता के अनुसार, क्षेत्र के सभी SDM, लेखपाल, तहसीलदार और ग्राम प्रधानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा नाविकों और गोताखोरों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
ये भी पढ़ें: गोरखपुर में 10 साल के बच्चे की गुमशुदगी से मची हलचल, पुलिस ने सकुशल खोज निकाला
संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ भी समन्वय किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित अथवा संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का लगातार जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन राप्ती नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को तैयार रखा गया है।
Location : Gorakhpur
Published : 29 September 2026, 7:00 PM IST
Topics : Gorakhpur News Rapti River Flood UP News