देवरिया में बाढ़ की आहट से मचा हड़कंप! चार नदियां बढ़ीं, तटबंधों पर कटान; सैकड़ों गांवों पर मंडराया खतरा
देवरिया में घाघरा, राप्ती, गोर्रा और गंडक नदियों के बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। कई निचले इलाकों में पानी पहुंचने की स्थिति बन रही है और खेतों में फसलें डूबने लगी हैं। तिघरा मराछी तटबंध समेत कई जगह कटान की स्थिति से भी ग्रामीण चिंतित हैं। प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई है।