गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC सीट पर चुनावी हलचल तेज, पहले दिन 13 दावेदार मैदान में; 23 अक्टूबर को मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 13 उम्मीदवारों ने कुल 31 सेट नामांकन पत्र लिए। 6 अक्टूबर तक नामांकन, 7 अक्टूबर को संवीक्षा, 9 अक्टूबर तक नाम वापसी और 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन मंडलायुक्त न्यायालय में 13 उम्मीदवारों ने सहायक रिटर्निंग अफसर जय प्रकाश के समक्ष कुल 31 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किए। नामांकन प्रक्रिया को लेकर मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मंडलायुक्त कार्यालय में कड़ी सुरक्षा

नामांकन के दौरान मंडलायुक्त न्यायालय के प्रवेश द्वार पर एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल खुद निगरानी करते रहे। प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों को आवश्यक जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया। मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में गेट से लेकर नामांकन स्थल तक पुलिसकर्मियों की तैनाती रही।

गोरखपुर से हैदराबाद मजदूरी करने गया था युवक, सड़क किनारे मिला शव; मौत की वजह पर सस्पेंस

6 अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते रिक्त होने वाली सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और 31 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।

पहले दिन 13 उम्मीदवारों ने लिए 31 सेट

नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कुल 13 उम्मीदवार मंडलायुक्त न्यायालय पहुंचे। इन उम्मीदवारों ने कुल 31 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किए। प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने निर्वाचन से संबंधित जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। निर्वाचन कार्यालय की ओर से बताया गया कि पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित नियमों और समय-सारिणी के अनुसार कराई जा रही है।

गोरखपुर के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों पर कोर्ट ने सुनाई ये सजा

प्रशासन ने बताया- तय समय पर पूरी होगी प्रक्रिया

रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निर्धारित तिथियों के अनुसार पूरी कराई जाएंगी। नामांकन के दौरान प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। पहले दिन मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में प्रशासन और पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई।

Location :  Gorakhpur

Published :  29 September 2026, 5:53 PM IST

Advertisement