Gonda News:  गोंडा में किसान को खींच ले गया ये खतरानाक जानवर, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के गोंडा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आया है। यहां सरयू नदी में भैंस नहलाने गए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर

Updated : 10 May 2025, 3:19 PM IST
google-preferred

गोंडा : उत्तर प्रदेश के गोंडा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आया है। यहां सरयू नदी में भैंस नहलाने गए सोनौली मोहम्मदपुर के गंगा बेचन पुरवा निवासी किसान मुन्ना यादव को मगरमच्छ खींचकर ले गया।

डाइनामाइट न्यूज के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। मुन्ना अभी भी लापता है।

जानकारी के मुताबिक,  गंगा बेचन पुरवा निवासी शत्रुघ्न यादव ने बताया कि बुधवार दोपहर एक बजे भीषण गर्मी होने के कारण वह अपने बड़े भाई मुन्ना यादव के साथ सरयू नदी में भैंस नहलाने गए थे। इस दौरान मगरमच्छ मुन्ना यादव को गहरे पानी में खींच ले गया। वहां मौजूद शत्रुघ्न व अन्य लोगों ने शोर मचाया। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन मुन्ना को मगरमच्छ से नहीं बचा सके।

शोर सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने मुन्ना यादव की तलाश शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि सूचना मिलने पर वह नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह व लेखपाल रामेश्वर तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में नदी की रेत पर मगरमच्छ के पंजे के निशान मिले। ऐसे में घटनास्थल पर मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय कब्र खोदने वालों की मदद से तलाश की जा रही है।

दूसरी खबर गोंडा 

गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज में गुरुवार रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 24 और 25 अप्रैल की रात उमरीबेगमगंज क्षेत्र के पूरे तिलक धन्नीपुरवा डिक्सिर निवासी देवीदीन के घर अज्ञात चोर चोरी कर रहे थे। चोरी के दौरान शिवदीन की नींद खुल गई। उसने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इस केस के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी थीं। गुरुवार रात एसओजी, सर्विलांस और उमरीबेगमगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम और बाइक सवार बदमाशों के बीच दुर्गापुर मोड़ पर मुठभेड़ हो गई।

Balrampur: भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी व पुलिस टीम द्वारा अभियान जारी

 

Location : 
  • Gonda

Published : 
  • 9 May 2025, 2:02 PM IST