हिंदी
पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Maharajganj News: महराजगंज के फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार विधायक बने पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी को संगठन ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने से राजनीतिक हलकों में इस निर्णय की व्यापक चर्चा हो रही है।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
इस नियुक्ति के बाद फरेंदा में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जैसे ही यह सूचना क्षेत्र में पहुंची, कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। कई स्थानों पर युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया तथा आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की।
शिवेंद्र चौधरी लंबे समय से संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी छवि एक जमीनी नेता के रूप में रही है जो लगातार क्षेत्रीय विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं।
MCD Mayor Election 2026: BJP अलर्ट मोड में, पार्षदों को व्हिप जारी; Congress की अंतरात्मा वाली अपील…
अनुभव और कार्यशैली की बड़ी मान्यता
पार्टी संगठन द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने को उनके अनुभव और कार्यशैली की बड़ी मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। कोऑपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका अब और अधिक व्यापक हो गई है। सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, किसानों और सहकारी समितियों को लाभ पहुंचाने की दिशा में उनसे महत्वपूर्ण अपेक्षाएं जताई जा रही हैं।
सहकारिता व्यवस्था को नई दिशा
राज्य मंत्री दर्जा मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में फरेंदा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सहकारिता व्यवस्था को नई दिशा और गति मिलेगी। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
Location : Maharajganj
Published : 28 April 2026, 2:32 PM IST
Topics : Farenda Latest News MLA Shivendra Chaudhary UP News