Etah: रेलवे पुल से खाई में गिरी बस और ट्रक, एक दर्जन लोग घायल

एटा में रेलवे पुल पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन खाई में गिर गए। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत-बचाव कार्य जारी है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 11 April 2026, 1:33 PM IST
google-preferred

Etah: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा घटा, जिसमें रोडवेज बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहन रेलवे पुल से नीचे खाई में जा गिरी। जिसके बाद इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार बस आनंद विहार से फर्रुखाबाद जा रही थी। जैसे ही बस एटा के रेलवे पुल पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन नियंत्रण खो बैठे और सीधे पुल से नीचे खाई में जा गिरे।

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। टक्कर के बाद सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में चंबल सामग्री भरी हुई थी, जो हादसे के बाद एक कार पर जा गिरा। कार ट्रक के नीचे दब गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

एटा में मौत का मामला: जाम-प्रदर्शन के बीच केस में बड़ा मोड़, खड़े हुए बड़े सवाल

एक दर्जन यात्री गंभीर घायल

इस हादसे में करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि कई को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। क्रेन की मदद से खाई में गिरे बस, ट्रक और कार को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर यातायात भी नियंत्रित किया।

सरकारी अस्पताल में चल रहा निजी कारोबार? एटा डॉक्टर की खतरनाक कहानी सामने आई; Viral Video पर उठे सवाल

रेलवे पुल क्षेत्र में सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद रेलवे पुल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि आगे की जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Etah

Published :  11 April 2026, 1:33 PM IST

Advertisement