एटा में मौत का मामला: जाम-प्रदर्शन के बीच केस में बड़ा मोड़, खड़े हुए बड़े सवाल

एटा के वाहनपुर गांव में सड़क हादसे में घायल मेघ सिंह की मौत के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। परिजनों ने जाम लगाया, जबकि आरोपित वाहन स्वामी ने हादसे से इनकार किया। पुलिस जांच जारी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 April 2026, 7:35 PM IST
google-preferred

Etah: एटा में एक सड़क हादसा अब संदिग्ध मोड़ लेता नजर आ रहा है। जहां घायल की मौत के बाद मामला सिर्फ एक्सीडेंट तक सीमित नहीं रह गया। वाहनपुर गांव में हुए इस केस में जहां एक तरफ परिजनों ने तेज रफ्तार कार से टक्कर का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ जिस गाड़ी पर शक जताया गया। उसके मालिक ने पूरी घटना से ही पल्ला झाड़ लिया है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर यह हादसा था या कुछ और?

हादसा या रहस्य?

कोतवाली देहात क्षेत्र के वाहनपुर गांव निवासी मेघ सिंह दो दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद पूरे मामले ने अचानक गंभीर रूप ले लिया।

शव रखकर सड़क जाम

मेघ सिंह की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और न्याय की मांग करने लगे। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और जनप्रतिनिधियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद करीब आधे घंटे में किसी तरह जाम खुलवाया जा सका।

सरकारी अस्पताल में चल रहा निजी कारोबार? एटा डॉक्टर की खतरनाक कहानी सामने आई; Viral Video पर उठे सवाल

केस में बड़ा ट्विस्ट

मामले में उस वक्त बड़ा मोड़ आ गया जब जिस गाड़ी पर हादसे का आरोप लगाया गया, उसके मालिक ने घटना से साफ इनकार कर दिया। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में वाहन स्वामी ने कहा कि उनकी गाड़ी इस हादसे में शामिल नहीं थी। वहीं गाड़ी की स्वामिनी। यह पेशे से शिक्षिका हैं।  दावा किया कि घटना के दिन न तो वह स्कूल गई थीं और न ही उनकी गाड़ी कहीं बाहर निकली थी।

पुलिस की जांच तेज

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जिसमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि असल में हादसे के पीछे कौन जिम्मेदार है।

Location :  Etah

Published :  10 April 2026, 7:35 PM IST

Advertisement