Maharajganj: युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप ,जानिए पूरा मामला

महराजगंज जनपद में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी ख़बर

Post Published By: अरुण गौतम
Updated : 8 May 2025, 3:32 PM IST
google-preferred

महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। पूरा मामला  बृजमनगंज थाना क्षेत्र  का है। जहां बुधवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह भयावह सड़क दुर्घटना उस समय हुआ जब बाइक सवार सोनू किसी कार्यवश कोमल चौराहे की तरफ़ जा रहा था।

क्या है पूरा मामला

महराजगंज थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह

महराजगंज थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह

महराजगंज में बुधवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। ये सड़क हादसा उस समय हुआ जब युवक  किसी कार्यवश कोमल चौराहे की तरफ़ जा रहा था। बघौली गांव के सामने अचानक एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे  गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पडा।

पुलिस को सूचित किया गया

इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा युवक को सड़क किनारे लेकर आया गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस भीषण दुर्घटना के बारे में जानकारी दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया

पुलिस को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस को सुचना दिया। पुलिस हर एंगल से इस सड़क दुर्घटना की जांच कर रही है।

अस्पताल में डॅाक्टर ने मृत घोषित किया

पुलिस ने घायल हुए युवक को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनकटी फरेंदा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत पहले गंभीर बताइ । इसके बाद युवक के डॅाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सोनू की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने क्या कहा

पुलिस थानाअध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना बुधवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे की है।  सोनू पुत्र राजन, निवासी दुर्गापुर, थाना बृजमनगंज, बाइक (UP56AN4227) से घर से कोमल चौराहे की ओर जा रहा था। रास्ते में बघौली के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। वहीं, घटना को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के कारण और दोषी वाहन चालक की पहचान हो सके।

 

Location : 

Published :