बदायूं में तेज रफ्तार का कहर: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार
अलापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की बाइक से हुई जोरदार टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक को मौके से गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर लिया गया है।