हिंदी
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह
Noida: नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर 5 थाना प्रभारियों के तबादले हुए हैं। जारी सूची के मुताबिक, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को थाना फेस-3 से हटाकर ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार मिश्रा को थाना दादरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन पुलिस अफसरों के हुए तबादले
इसके अलावा इंस्पेक्टर मुनेन्द्र सिंह को थाना दनकौर से स्थानांतरित कर सेंट्रल नोएडा के थाना बिसरख का प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल शर्मा को थाना बिसरख से हटाकर थाना जेवर एयरपोर्ट में नई तैनाती दी गई है। वहीं, इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र को पुलिस लाइन से थाना फेस-3 का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। नोएडा पुलिस के अफसरों का कहना है कि कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Location : Noida
Published : 17 May 2026, 6:37 PM IST