हिंदी
बरेली लॉ छात्रा मर्डर मिस्ट्री(Img: Google)
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दो साल पहले कचहरी परिसर से रहस्यमय तरीके से लापता हुई लॉ छात्रा की गुत्थी क्राइम ब्रांच ने सुलझा ली है। छात्रा की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसी अधिवक्ता ने की थी जिसके पास वह प्रैक्टिस करती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वकील ने छात्रा को जज बनाने का झांसा देकर उससे संबंध बनाए थे और बाद में पोल खुलने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
शाहजहाँपुर निवासी एक महिला ने अगस्त 2023 में बरेली के कोतवाली थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप था कि छात्रा अधिवक्ता गौरव कुमार सिंह और यश साहू के साथ प्रैक्टिस करती थी और रुपयों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद चल रहा था। स्थानीय पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई के बाद मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया, जिसके बाद इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने मुख्य आरोपी गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में गौरव सिंह ने अपना जुर्म कबूल करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसने छात्रा का एडमिशन ला कॉलेज में कराया था और उसे 'पीसीएस-जे' (PCS-J) की कोचिंग भी दिलवाई थी। उसने छात्रा को भरोसा दिलाया था कि वह उसे जज बनवा देगा। इस दौरान गौरव ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। बाद में गौरव ने ही उसका गर्भपात भी कराया था।
Maharajganj News: चलते बाइक सवार को एसएसआई ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल, एसपी ने लिया संज्ञान
साल 2023 में गौरव सिंह ने दूसरी जगह शादी कर ली, जिसका छात्रा ने कड़ा विरोध किया। गौरव ने जब दूरियां बनानी शुरू कीं, तो छात्रा ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायत कर उनके संबंधों को उजागर कर दिया। इस शिकायत के कारण गौरव के वैवाहिक जीवन में कलह शुरू हो गई। अपनी छवि बचाने और छात्रा से पीछा छुड़ाने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई।
कौशांबी में भू-माफियाओं की अब खैर नहीं, हर योजना पर डीएम अमित पाल की नजर
5 अगस्त 2023 को गौरव ने अपने साथी यश साहू के साथ मिलकर छात्रा को हिसाब फाइनल करने के बहाने कचहरी बुलाया। वहां से उसे कार में बैठाकर रामगंगा नदी की ओर ले गए। रास्ते में छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रामगंगा नदी में फेंक दिया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव सिंह को जेल भेज दिया है। सह-आरोपी यश साहू फिलहाल हाईकोर्ट से 30 दिनों की गिरफ्तारी स्टे लेकर आया है। उसे इस अवधि के भीतर या तो सरेंडर करना होगा या अग्रिम जमानत लेनी होगी।
Location : Bareilly
Published : 6 May 2026, 1:40 AM IST