लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटरों से मुठभेड़, SHO की जैकेट पर लगी गोली; कैसे बची पुलिसकर्मी की जान?
पंचकूला में पुलिस और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई और अर्जू बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों के पैरों में गोली लगी। फायरिंग के दौरान SHO की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी।