हिंदी
महराजगंज
Maharajganj News: महराजगंज कोल्हुई कस्बे के लोटन तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा बाइक सवार को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
अंबेडकरनगर में महिला का शव नाली से मिलने पर क्राइम स्टोरी में नया मोड़, निकला विदेशी कनेक्शन
रुकने का इशारा न मानने पर उठाया हाथ
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कोल्हुई थाने में तैनात एसएसआई सत्यप्रकाश त्रिपाठी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका। इसी बात से नाराज होकर एसएसआई ने चलते हुए बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया।
Gorakhpur Police: धर्मशाला तिराहा पर लगेगा जाम तो बजेगा डंडा, जानिए ये नियम
लोगों ने उठाए पुलिस के रवैये पर सवाल
वीडियो सामने आने के बाद आम लोगों ने पुलिस के इस व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती जरूरी है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से पुलिस की छवि प्रभावित होती है।
Location : Maharajganj
Published : 5 May 2026, 9:50 PM IST
Topics : Kolhui Latest News UP News UP Police