Gorakhpur Police: धर्मशाला तिराहा पर लगेगा जाम तो बजेगा डंडा, जानिए ये नियम

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अत्यंत व्यस्त धर्मशाला तिराहा...

Gorakhpur: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अत्यंत व्यस्त धर्मशाला तिराहा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जमीनी सच परखा।

क्या है पूरी खबर?

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने तिराहे पर लगने वाले भीषण जाम, अव्यवस्थित यातायात और सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए।

अवैध पार्किंग

एसएसपी ने सबसे पहले अवैध पार्किंग को जाम की बड़ी वजह बताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर अनावश्यक खड़े वाहनों को हटाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालान किया जाए। साथ ही सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण को भी तुरंत हटाने के आदेश दिए, ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके।

स्टैंड और रूट का सख्ती से पालन

उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया कि पीक आवर्स के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल, बैरिकेडिंग और डायवर्जन प्लान का प्रभावी तरीके से उपयोग करने पर जोर दिया।ई-रिक्शा, ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहनों की मनमानी संचालन व्यवस्था पर भी एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि इन वाहनों के लिए निर्धारित स्टैंड और रूट का सख्ती से पालन कराया जाए, जिससे तिराहे पर अनावश्यक भीड़ न लगे।

सत्ता पलटी पश्चिम बंगाल में, हड़कंप मचा ढाका में

एसएसपी ने साफ कहा कि केवल पुलिस की सख्ती ही नहीं, बल्कि आम जनता की जागरूकता भी जरूरी है। इसके लिए शहर में विशेष अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर में दो एनकाउंटर से हड़कंप : भागते रहे बदमाश, पीछा करती रही पुलिस

नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अनुशासन कायम रहे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटिल, पुलिस अधीक्षक यातायात अमित कुमार श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी के इस सख्त रुख से साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 May 2026, 8:12 PM IST

Advertisement