Gorakhpur: जाम पर सख्त हुई प्रशासनिक मशीनरी, बिना पार्किंग वाले भवनों पर गिरेगी गाज
महानगर की जाम की पुरानी समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने की दिशा में प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शहरी यातायात व्यवस्था सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।