अंबेडकरनगर में महिला का शव नाली से मिलने पर क्राइम स्टोरी में नया मोड़, निकला विदेशी कनेक्शन

अंबेडकरनगर के अकबरपुर में मां और चार बच्चों की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि हुई है और पुलिस ने आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 May 2026, 3:23 PM IST
google-preferred

Ambedkar Nagar : अकबरपुर इलाके में एक ऐसी वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में नाले से महिला गासिया खातून का शव मिलने के बाद जो सच सामने आया, उसने हर किसी को सन्न कर दिया। पहले बच्चों की हत्या और फिर मां को मौत के घाट उतारकर शव को नाले में फेंक देना, इस पूरे मामले को एक खौफनाक क्राइम स्टोरी बना देता है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोगों के चेहरों पर डर साफ दिखाई दे रहा है।

पोस्टमॉर्टम में बड़ा खुलासा

सोमवार तड़के करीब चार बजे हुए पोस्टमॉर्टम में साफ हो गया कि गासिया खातून की हत्या सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर की गई। गर्दन के पीछे भी चोट के निशान मिले हैं। डॉक्टरों के पैनल ने पुष्टि की कि हत्या शुक्रवार रात 12 से 2 बजे के बीच की गई। इससे पहले बच्चों की हत्या भी इसी तरह बेरहमी से की गई थी, जिससे यह मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक घटना के बाद मीरानपुर और पैतृक गांव कसड़ा में मातम का माहौल है। चार मासूम बच्चों और उनकी मां की हत्या ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। गांव की गलियों में सन्नाटा है और हर कोई इस घटना से सदमे में है। परिजन और ग्रामीण दोनों ही गम और गुस्से में डूबे हुए हैं।

पति विदेशी लड़की से कर रहा था अय्याशी, इधर मां ने 4 मासूम बच्चों का कर डाला मर्डर, अंबेडकरनगर कांड का पाकिस्तान से जुड़ा लिंक

पुलिस जांच और खुलासा

पुलिस को इस मामले में शुरुआत में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव मिलने के बाद पंचनामा कराने में देर हुई और परिजनों को मनाने के लिए पुलिस को गांव तक जाना पड़ा। एसपी प्राची सिंह के मुताबिक आरोपी आमिर का महिला से पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात वह घर पहुंचा और कहासुनी के दौरान पहले महिला के सिर पर हमला किया, फिर बच्चों को भी बेरहमी से मार डाला।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी आमिर का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उस पर पहले भी हत्या, दुष्कर्म और गोहत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने उसके पास से हथियार और जेवर भी बरामद किए हैं, जिससे मामले की पुष्टि और मजबूत हो गई है।

राजनीति भी गरमाई

इस घटना के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रशासन से दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यूपी की बड़ी खबर: आजमगढ़, कुशीनगर, देवरिया, अलीगढ़, हरदोई, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, उन्नाव, औरैया के एसपी बदले गये

जांच का बदला रुख

शुरुआत में मां गासिया को ही आरोपी माना जा रहा था, लेकिन जब उसका शव नाले में मिला तो पूरी जांच की दिशा बदल गई। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आमिर को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का खुलासा किया।

Location :  Ambedkar Nagar

Published :  5 May 2026, 3:23 PM IST

Advertisement