पति विदेशी लड़की से कर रहा था अय्याशी, इधर मां ने 4 मासूम बच्चों का कर डाला मर्डर, अंबेडकरनगर कांड का पाकिस्तान से जुड़ा लिंक

अंबेडकरनगर के मीरानपुर में चार बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गई है। मां पर हत्या का शक है और वह घटना के बाद से फरार बताई जा रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 2 May 2026, 7:18 PM IST
google-preferred

Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर के अंदर चार मासूम बच्चों के खून से सने शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बंद कमरे में हुई इस वारदात ने हर किसी को सन्न कर दिया है, वहीं बच्चों की मां के गायब होने से मामला और भी रहस्यमय और भयावह बन गया है।

क्या है मामला?

Ambedkar Nagar के अकबरपुर क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर चार बच्चों के शव खून से लथपथ हालत में मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे घटना ने और भी गंभीर रूप ले लिया।

क्यों किया 4 बच्चों का मर्डर?

बताया जा रहा है कि महरुआ निवासी नियाज की पत्नी अपने चार बच्चों शफीक, सउद, उमर और बेटी बयान के साथ मीरानपुर में रह रही थी। नियाज पिछले कई वर्षों से Saudi Arabia में नौकरी करता है। जानकारी के मुताबिक, उसने वहां दूसरी शादी भी कर ली थी, जिसके बाद से परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

हत्या के बाद मां हुई फरार

स्थानीय लोगों और शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि महिला मानसिक तनाव में थी और इसी के चलते उसने अपने ही बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बताया यह भी जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर की बालकनी से कूदकर फरार हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार महिला की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Location :  Ambedkar Nagar

Published :  2 May 2026, 7:11 PM IST

Advertisement