विधायक का पारा हाई; बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा पर रेलवे अधिकारी की ‘बदजुबानी’, DRM दफ्तर तक पहुँची गूंज

बरेली जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने रेलवे के सीएमआई इमरान पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। विधायक ने डीआरएम से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल रेलवे प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 6 August 2026, 3:18 PM IST
google-preferred

Bareilly: उत्तर प्रदेश के  बरेली जंक्शन पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CMI) के बीच कथित विवाद का मामला सामने आया है। बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CMI) इमरान पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), मुरादाबाद को शिकायत भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फूड रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे विधायक

जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को बरेली जंक्शन परिसर में नवनिर्मित फूड रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा भी शामिल हुए थे। विधायक का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान सीएमआई इमरान ने उनके और उनके परिवार के साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया, जिससे उन्हें मानसिक रूप से ठेस पहुंची। उन्होंने इसे रेलवे की कार्यशैली और गरिमा के विपरीत बताया।

डीआरएम को भेजा शिकायत पत्र घटना के दो दिन बाद 25 जुलाई को विधायक ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), उत्तर रेलवे, मुरादाबाद को लिखित शिकायत भेजी। पत्र में उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

Bareilly News: बहेड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी समेत 5 पर FIR, 8.50 लाख की ठगी का आरोप

सीएमआई को पद से हटाने की भी उठाई मांग

शिकायत पत्र में विधायक ने यह भी मांग की है कि जांच में दोष सिद्ध होने की स्थिति में सीएमआई इमरान को उनके वर्तमान पद से हटाया जाए। साथ ही उन्होंने डीआरएम से मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिकायत पत्र

विधायक द्वारा भेजा गया शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई लोग रेलवे प्रशासन की ओर से होने वाली जांच और संभावित कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Bareilly: आधार कार्ड बनवाने गया था, पहुंच गया जेल और फिर मौत, पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाकर ले ली जान

रेलवे प्रशासन का पक्ष आना बाकी

रेलवे प्रशासन का पक्ष आना बाकी फिलहाल इस पूरे मामले में रेलवे प्रशासन या सीएमआई इमरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जांच के बाद साफ होगी स्थिति यह मामला अब रेलवे प्रशासन के संज्ञान में है। डीआरएम कार्यालय द्वारा जांच प्रक्रिया शुरू किए जाने और उसके निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी की नजर रेलवे प्रशासन के आधिकारिक रुख और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Location :  Bareilly

Published :  6 August 2026, 3:18 PM IST

Advertisement