हिंदी
उर्स-ए-रजवी को लेकर एडवाइजरी जारी (Img: Dynamite News)
Bareilly: बरेली में दरगाह आला हजरत पर आयोजित होने वाले उर्स-ए-रजवी को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 6 अगस्त से 8 अगस्त तक लाखों जायरीनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने तीन दिनों के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है।
डीआईजी की ओर से जारी एडवाइजरी में आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है, ताकि शहर में यातायात सुचारु बना रहे।
यातायात पुलिस के अनुसार 6 अगस्त रात 8 बजे से उर्स कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। झुमका तिराहा, परसाखेड़ा, विलवा अंडरपास, इनवर्टिस तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत, लखनऊ और बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।
ये भी पढ़ें - Bareilly: आधार कार्ड बनवाने गया था, पहुंच गया जेल और फिर मौत, पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाकर ले ली जान
उर्स के दौरान सभी रोडवेज बसों का संचालन केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से किया जाएगा। वहीं 7 और 8 अगस्त को सुबह 8 बजे से भीड़ बढ़ने की स्थिति में चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा को कुतुबखाना, किला और पटेल चौक की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित किया जाएगा। हालांकि जायरीनों के वाहनों को इस डायवर्जन से छूट रहेगी।
ये भी पढ़ें - Bareilly: आधार कार्ड बनवाने गया था, पहुंच गया जेल और फिर मौत, पत्नी बोली- मेरे पति को फंसाकर ले ली जान
प्रशासन ने अलग-अलग जिलों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल भी तय किए हैं। शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं की बसों के लिए रेलवे यार्ड सुभाषनगर, जबकि दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए जेलर साहब का बाग और बीएल एग्रो परसाखेड़ा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले रूट की जानकारी लेकर ही घर से निकलने की अपील की है।
Location : Bareilly
Published : 4 August 2026, 5:40 PM IST
Topics : bareilly news traffic guidelines UP Police