‘मजबूरी में बेची आत्मा, पर…’: सी-ग्रेड फिल्मों में काम करने पर छलका सुष्मिता मुखर्जी का दर्द, बयां किया जिंदगी का सबसे काला दौर

टीवी सीरियल 'गंगा' की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता मुखर्जी ने 1 करोड़ के कर्ज और अपनी दिवालिया प्रोडक्शन कंपनी के कड़वे सच से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि क्यों उन्हें मजबूरी में सी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 6 August 2026, 3:21 PM IST
google-preferred

Mumbai: टीवी सीरियल गंगा में अम्मा जी के दमदार किरदार से लेकर किंग अंकल, खलनायक और गोलमाल जैसी हिट फिल्मों में जलवा बिखेर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री सुष्मिता मुखर्जी ने अपनी जिंदगी का सबसे भयानक और दर्दनाक पहलू उजागर किया है।

एक भावुक वीडियो संदेश साझा करते हुए 61 वर्षीय सुष्मिता ने बताया कि किस तरह भारी कर्ज और तंगहाली के चलते उन्हें मजबूरी में सी-ग्रेड और महिलाओं का अपमान करने वाले किरदारों में काम करना पड़ा था।

1 करोड़ का कर्ज और दरवाजे पर गालियां देते रिकवरी एजेंट

सुष्मिता मुखर्जी ने बताया कि साल 2002 में उनके और उनके पति के स्वामित्व वाली 'प्रयास प्रोडक्शंस' मीडिया कंपनी बुरी तरह फ्लॉप होकर बंद हो गई थी। तकनीकी बदलावों को न समझ पाने के कारण कंपनी पर एक करोड़ रुपये का भारी कर्ज चढ़ गया।

उस दौर को याद करते हुए सुष्मिता ने कहा, "वह हमारी जिंदगी का सबसे बुरा समय था। रिकवरी एजेंट हमारे घर के दरवाजे पर आकर गालियां देते थे। बच्चे बहुत छोटे थे और सिर पर एक करोड़ का कर्ज चुकाने की भारी जिम्मेदारी थी।"

फिर बुरे फंसे सलमान खान… बीइंग ह्यूमन को लेकर कोर्ट ने भेजा नोटिस, बहन अल्विरा पर भी लगे आरोप

'मैंने अपनी आत्मा बेची, लेकिन पोर्नोग्राफी नहीं की'

फैंस द्वारा खराब फिल्मों में काम करने को लेकर पूछे गए सवाल पर सुष्मिता मुखर्जी ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, "जब किसी ने मुझसे पूछा कि आपने ऐसी खराब और सी-ग्रेड फिल्मों में क्यों काम किया, तो मुझे बहुत धक्का लगा। मुझे उन फिल्मों पर आज भी गर्व नहीं है। क्या मैंने मजबूरी में अपनी आत्मा बेच दी थी? हां, बिल्कुल। लेकिन भगवान का शुक्र है कि मैंने सिर्फ खराब फिल्में चुनीं, मैंने कभी पोर्नोग्राफी का सहारा नहीं लिया।"

कड़े संघर्ष के बाद चुकाया पाई-पाई का कर्ज

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से 1983 में पासआउट रहीं सुष्मिता मुखर्जी ने बताया कि करीब 3 से 4 साल तक उन्होंने और उनके पति ने दिन-रात एक करके मेहनत की।

Bigg Boss 20 Release Date Out: इस बार एक नहीं, दो होंगे राजा! जानिए बिग बॉस के नए प्रोमो में सलमान खान ने क्या दिया बड़ा इशारा?

जो भी काम मिला, चाहे वह कितना भी छोटा या खराब क्यों न हो, केवल कर्ज चुकता करने के इरादे से स्वीकार किया। उन्होंने साबित कर दिया कि जब परिवार और अस्तित्व पर बात आ जाए, तो इंसान किसी भी कठिन परिस्थिति से लड़कर बाहर निकल सकता है।

Location :  Mumbai

Published :  6 August 2026, 3:21 PM IST

Related News

Advertisement