Balrampur: उम्मीद छोड़ चुके थे लोग, तभी पुलिस ने किया ऐसा काम की खिल उठे कई चेहरे

बलरामपुर में मोबाइल गुम होने के बाद उम्मीद छोड़ चुके सैकड़ों लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस की साइबर टीम ने तकनीक और सर्विलांस की मदद से 202 स्मार्टफोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है।

Balrampur: मोबाइल फोन आज सिर्फ बात करने का जरिया नहीं, बल्कि लोगों की यादों, जरूरी दस्तावेजों, संपर्कों और निजी जानकारियों का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में फोन गुम होने पर परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। बलरामपुर में ऐसे ही लोगों के लिए पुलिस का विशेष अभियान बड़ी राहत लेकर आया। पुलिस की साइबर विंग ने तकनीक की मदद से 202 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है।

तकनीक बनी पुलिस का सबसे बड़ा हथियार

जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रही थीं। किसी का महंगा स्मार्टफोन रास्ते में गिर गया था तो किसी का फोन किसी दूसरी जगह पहुंच चुका था। फोन के साथ लोगों की निजी जानकारियां और जरूरी डेटा भी चला गया था। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी स्पेशल टेक्निकल सर्विलांस टीमों को सक्रिय किया।

ये भी पढ़ें- ‘पहले 12 हजार दो, फिर लगेगा ट्रांसफॉर्मर’… बदायूं में किसान की शिकायत पर बिजली घर में पहुंची ट्रैप टीम

साइबर टीम ने ऐसे शुरू की तलाश

पुलिस की टीम ने आधुनिक तकनीक और केंद्रीय संचार साथी पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करना शुरू किया। अलग-अलग मामलों में फोन की लोकेशन और तकनीकी जानकारी खंगाली गई। लगातार निगरानी और मेहनत के बाद टीम को सफलता मिली और एक के बाद एक 202 मोबाइल फोन रिकवर कर लिए गए।

बरामद किए गए मोबाइल की कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधिकारियों ने सभी फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया पूरी की। लंबे समय से अपने फोन की तलाश कर रहे लोगों को जब उनका मोबाइल वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

ये भी पढ़ें- क्या आपकी घरवाली और राजा बेटा भी रात को सोते वक्त चलाते है रील्स? तो अपनाएं यह ट्रिक

फोन वापस मिला तो छलकी खुशी

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की। कई लोगों के लिए फोन की कीमत से ज्यादा उसमें मौजूद निजी फोटो, संपर्क और जरूरी जानकारी महत्वपूर्ण थी। ऐसे में मोबाइल की वापसी उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर इंतजार न करें। तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से मोबाइल को ट्रेस करने और वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।

Location :  Balrampur

Published :  13 August 2026, 7:24 PM IST

Related News

Advertisement