हिंदी
बलिया में बिजली चोरी के एक बड़े मामले ने हड़कंप मचा दिया है। पुलिस की मुठभेड़ में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन घटनाक्रम में कई नए पहलू सामने आए हैं। चोरी का सामान बरामद होने के बावजूद इस मामले में कई राज छिपे हैं। आखिर इस गिरोह की साजिश कितनी बड़ी थी?
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Ballia: बलिया जिले में थाना सहतवार और बांसडीह पुलिस टीम ने गुरुवार को ग्राम अकबरपुर में चेकिंग के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी की जांच के क्रम में हुई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पुलिस ने दो चारपहिया वाहन समर्थपार की ओर आते देख रोकने का इशारा किया। वाहन पीछे हटने लगे, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में टिंकू कुमार शाह और शमीम अंसारी अपने पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने 26-27 मार्च की रात ग्राम दुधैला और 30-31 मार्च की रात ग्राम अकबरपुर से बिजली के तार और ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया था। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने तारों को खंभों से काटकर छिपा दिया था और उसे ले जाने की योजना बना रहे थे।
बलिया के नर्सिंग होम में युवती की मौत, इलाज या लापरवाही? सच पर उठे कई सवाल
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:
पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, चोरी का तार और तार काटने के उपकरण जैसे पिलास, आरी और रबर के ग्लैप्स बरामद किए। पकड़ी गई गाड़ियों में पिकअप वाहन से चोरी का तार और अन्य वाहन से उपकरण बरामद हुए।
बलिया के नर्सिंग होम में युवती की मौत, इलाज या लापरवाही? सच पर उठे कई सवाल
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया, दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। चोरी की गई सामग्री जब्त कर ली गई है। आरोपी अपनी योजना के अनुसार चोरी का माल ले जाने ही वाले थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।