कानपुर: रात के अंधेरे में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर पर हाथ साफ! 7 गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज

कानपुर में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो, करीब 68 हजार रुपये नकद, एल्युमिनियम तारों के आठ बंडल और तांबे की वाइंडिंग बरामद की है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 27 October 2026, 7:46 PM IST
google-preferred

Kanpur : बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों में बिजली के उपकरण चोरी करते थे और फिर उन्हें कबाड़ी के हाथों बेचकर पैसे कमाते थे। पुलिस की जांच में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में कबाड़ी की भूमिका भी सामने आई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

सर्विलांस की मदद से पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक, कानपुर के बिठूर और चौबेपुर थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थीं। जांच के दौरान सर्विलांस और क्राइम टीम की मदद ली गई। लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अफसर ने बताया कि गिरोह सिर्फ कानपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि दूसरे जनपदों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

ट्रांसफार्मर से तांबा निकालकर बेचते थे

जांच में सामने आया कि आरोपी बिजली के तार और ट्रांसफार्मर चोरी करने के बाद उनसे मिलने वाली धातु को कबाड़ी के हाथों बेच देते थे। इस नेटवर्क में चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने के आरोप में कबाड़ी उमेश गुप्ता को भी गिरफ्तार किया है।

Kanpur News: राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को महारैली, कानपुर से कार्यकर्ताओं को बुलावा

पुलिस के मुताबिक, वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली स्कॉर्पियो कबाड़ी रंजीत श्रीवास्तव की बताई जा रही है। आरोप है कि रंजीत भी गिरोह के सदस्यों के साथ चोरी की घटनाओं में शामिल होता था। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी का सामान किन-किन लोगों को बेचा जाता था और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग जुड़े हैं।

crime

अंतरजनपदीय गिरोह

स्कॉर्पियो, नकदी और तारों के बंडल बरामद

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली स्कॉर्पियो बरामद की गई है। इसके अलावा करीब 68 हजार रुपये नकद, एल्युमिनियम के तारों के आठ बंडल और ट्रांसफार्मर से निकाली गई तांबे की वाइंडिंग भी मिली है। पुलिस इन बरामद सामान को चोरी की घटनाओं से जोड़कर जांच कर रही है।

गिरोह के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरोह ने दूसरे जिलों में कहां-कहां चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। बरामद सामान और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

डीसीपी पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Location :  Kanpur

Published :  27 October 2026, 7:46 PM IST

Advertisement