बचाओ-बचाओ! भाभी मेरा प्राइवेट पार्ट खा गई, आए 55 टांके, पढ़ें कनपुरिया महिला ने क्यों कर डाला ये कांड

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद देवर-भाभी के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, युवक को 55 टांके लगे हैं। पत्नी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 October 2026, 3:03 PM IST
google-preferred
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद परिवार के बड़ों तक पहुंच गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा। सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में हुए इस विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उसकी भाभी ने कहासुनी के दौरान उसके प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया। घायल युवक को पहले घाटमपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक उपचार के दौरान युवक को 55 टांके लगाने पड़े। मामले में युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

बच्चों के झगड़े से शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले युवक का अपनी भाभी के बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि भाभी का बेटा अपनी चाची के घर गया था, जहां किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी दौरान युवक की पत्नी ने बच्चे को डांट दिया। बच्चे ने घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई तो वह नाराज हो गई। इसके बाद बच्चे की मां मौके पर पहुंची और अपनी देवरानी तथा देवर से विवाद करने लगी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक की भाभी ने उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में हैलट अस्पताल रेफर

घटना के बाद घायल युवक के पिता उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, युवक के घाव पर 55 टांके लगाए गए। घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल है।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया गया है कि आरोपी महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है और घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके वापस आने की बात कही गई है। पुलिस पूरे मामले के तथ्यों और घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  25 October 2026, 2:59 PM IST

Advertisement