हिंदी
ट्रेन गुजर जानें के बाद क्रॉसिंग बंद करता गेटमैन (सोर्स- एक्स)
New Delhi: भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है, जहां एक-एक सेकंड का हिसाब और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताजा वीडियो ने इस हाई-टेक और चुस्त-दुरुस्त माने जाने वाले सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। इस वीडियो में एक ऐसा कारनामा देखने को मिला है, जिसे देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। यहां रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात एक गेटमैन ने अपनी ड्यूटी को ऐसा 'गंभीरता' से लिया कि ट्रेन तो निकल गई, लेकिन महाशय को होश तब आया जब सब कुछ खत्म हो चुका था।
वायरल वीडियो के मुताबिक, एक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के आने का समय था और नियम के अनुसार गेटमैन को मुस्तैद रहकर समय पर फाटक बंद करना चाहिए था। लेकिन साहब अपनी ड्यूटी के दौरान गहरी नींद के आगोश में थे। उनकी इस 'सुहानी नींद' में खलल तब पड़ा जब लोहे के भारी-भरकम पहियों को चीरती हुई एक पूरी ट्रेन ट्रैक से गुजर गई। हैरान करने वाली बात यह है कि ट्रेन के गुजरने तक फाटक खुला का खुला रहा और किसी को कानो-कान खबर तक नहीं हुई।
Viral Story: पति ने कहा मर जाऊंगा लेकिन नहीं रखूंगा, प्रेमी के बाद लौट आई पत्नी का वीडियो वायरल
जब ट्रेन पूरी तरह से गुजर गई और खतरा टल गया, तब हमारे देश के इस 'रक्षक' की आंख खुली। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन निकल जाने के बाद गेटमैन अपनी नींद पूरी करके बड़े इत्मीनान से बनियान और शॉर्ट्स में बाहर निकलता है। रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की बजाय उनका यह कैजुअल अवतार देखकर ऐसा लगता है कि वे किसी एसी कमरे में आराम फरमाने आए हों, न कि जानलेवा पटरियों के बीच सुरक्षा का जिम्मा संभालने।
ट्रेन निकलने के बाद चड्डी , बनियान में निकले
गेटमैन । जय हो गेटमैन जी https://t.co/qpTkzl2mIX— Yogendra Gupta (@Yogendra255075) October 22, 2026
यह तो गनीमत रही कि उस वक्त कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, वरना इस छोटी सी लापरवाही की कीमत कई बेकसूर लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती थी। रेलवे क्रॉसिंग पर जरा सी चूक का परिणाम कितना भयानक हो सकता है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। अगर ट्रेन गुजरते वक्त कोई वाहन या राहगीर खुला फाटक देखकर पटरी पार कर रहा होता, तो यह लापरवाही सीधे तौर पर एक बड़े नरसंहार का रूप ले सकती थी।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का पारा सातवें आसमान पर है। जनता का सवाल है कि आखिर ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर नकेल कब कसेगी? कुछ यूजर्स ने इसे सरासर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करार दिया है, तो कई लोगों ने रेलवे उच्च अधिकारियों से इस मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। जनता का साफ कहना है कि देश के सबसे जरूरी और संवेदनशील विभागों में ऐसी कामचोरी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि यहां एक कर्मचारी की सुस्ती सैकड़ों जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है।
Location : New Delhi
Published : 25 October 2026, 2:30 PM IST