Viral Story: पति ने कहा मर जाऊंगा लेकिन नहीं रखूंगा, प्रेमी के बाद लौट आई पत्नी का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पति कहते हैं, “मर जाऊंगा लेकिन इसे दोबारा नहीं अपनाऊंगा।” पत्नी एक साल पहले फेसबुक प्रेमी के साथ भागी थी, अब वापस लौट आई है। यूजर्स पति के फैसले की तारीफ कर रहे हैं।

Updated : 18 March 2026, 7:14 PM IST
google-preferred

New Delhi: सोशल मीडिया के इस दौर में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। कई बार लोग भावनाओं में बहकर ऐसे फैसले ले लेते हैं, जिनका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना में एक शादीशुदा महिला फेसबुक पर बने रिश्ते के चलते अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी, लेकिन एक साल बाद हालात बदलने पर जब वह वापस लौटी, तो पति ने उसे अपनाने से साफ इनकार कर दिया।

एक साल पहले प्रेमी के साथ हुई फरार

जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी पहले से ही हो चुकी थी, लेकिन करीब एक साल पहले उसे फेसबुक पर एक युवक से बातचीत के दौरान लगाव हो गया। धीरे-धीरे यह लगाव कथित तौर पर प्यार में बदल गया और महिला ने अपने पति को धोखा देते हुए प्रेमी के साथ भागने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि वह घरवालों को झूठ बोलकर प्रेमी के साथ चली गई थी और उसके बाद से परिवार से उसका कोई खास संपर्क नहीं रहा।

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कमी से बदली किचन की आदतें, रेडी-टू-ईट फूड अब बना लोगों की पहली पसंद

प्रेमी ने दिया धोखा, तो लौटी घर

एक साल तक प्रेमी के साथ रहने के बाद महिला को यह एहसास हुआ कि उसका फैसला गलत था। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार, प्रेमी ने भी उसे धोखा दे दिया, जिसके बाद उसके पास वापस लौटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। इसके बाद वह अपने पति के पास पहुंची और अपनी गलती मानते हुए माफी मांगने लगी। वीडियो में महिला रोते हुए अपने किए पर पछतावा जताती नजर आ रही है।

पति का साफ इनकार, कहा- "मर जाऊंगा लेकिन नहीं रखूंगा"

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपने परिवार के साथ किसी संस्था या पंचायत जैसे माहौल में मौजूद है। जब उससे पूछा जाता है कि क्या वह अपनी पत्नी को दोबारा अपनाना चाहता है, तो वह बेहद सख्त लहजे में जवाब देता है कि वह मर जाएगा, लेकिन इस महिला को अब अपने साथ नहीं रखेगा। पति के इस फैसले ने वहां मौजूद लोगों को भी चौंका दिया, लेकिन उसने अपने निर्णय पर अडिग रहने की बात कही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IDIOTICFACTORSS (@idiotic_factorss)

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने पति के फैसले का समर्थन किया और कहा कि एक बार विश्वास टूट जाए तो रिश्ते को फिर से संभालना मुश्किल होता है। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि हर इंसान से गलती हो सकती है और उसे दूसरा मौका मिलना चाहिए। हालांकि, ज्यादातर प्रतिक्रियाएं पति के पक्ष में नजर आईं।

जेठ के खिलाफ शिकायत लेकर बहुरानी रूबी पहुंची पुलिस के पास, मैनपुरी पुलिस से बोली- साहब! मेरी मदद करो

सोशल मीडिया पर बने रिश्ते कभी-कभी वास्तविक जिंदगी के रिश्तों पर भारी पड़ जाते हैं, लेकिन उनका अंत अक्सर दर्दनाक ही होता है। ऐसे मामलों में समझदारी और संयम से लिया गया फैसला ही भविष्य को बेहतर बना सकता है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 18 March 2026, 7:14 PM IST

Advertisement