Kanpur Murder: कानपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई की क्यों की हत्या? जानें वजह

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सगे भाई ने अपने छोटे भाई की ईंट-पत्थर से वार कर हत्या कर दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में जुट गई।

Updated : 21 October 2026, 4:44 PM IST
google-preferred

Kanpur:  कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सगे भाई ने अपने छोटे भाई की ईंट-पत्थर से वार कर हत्या कर दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में जुट गई, जहां कुछ ही घण्टों में आरोपित को गिरफ्तार  किया है।

दो भाइयों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद

जानकारी के मुताबिक, फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा निवासी बल्लू फैब्रिकेशन का काम करता था, जबकि उसका बड़ा भाई सतीश पुताई का काम करता है। दोनों साथ मे रहते थे, बताया जा रहा कि दशहरे के दिन दोनों भाई मेला देखने गए थे। देर रात घर लौटने के बाद दोनों छत पर सोने पहुंचे। वहां रखे तख्त पर सोने को लेकर दोनों में विवाद हुआ, विवाद के समय शराब के नशे में थे।

कहासुनी इतनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान सतीश ने बल्लू के सिर पर ईंट से वार कर दिया। हमले में बल्लू की जान चली गई। सुबह छत पर बल्लू का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

Mainpuri: BJP पर बरसे सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया, रोजगार से वोट चोरी तक कई मुद्दों पर घेरा

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर फजलगंज थाने की पुलिस, एसीपी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य जुटाए और संबंधित लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके में पुलिस ने पूछताछ की जहां बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की पहले जवाब ठीक नहीं मिला जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी।

क्या कहना है पुलिस का

डीसीपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शुरुआती जांच में तख्त पर सोने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। जहाँ ये साफ है कि घटना उसी के द्वारा की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Location :  kanpur

Published :  21 October 2026, 4:44 PM IST

Advertisement