हिंदी
नगर में आयोजित एनसीसी फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
सीतापुर: श्री कृष्णा कॉलेज, अहमद नगर में आयोजित एनसीसी के सीऐटीसी-223 शिविर में करीब 600 कैडेटों को नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। 22 यूपी वाहिनी एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आग, भूकंप और अन्य आपात परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए गए।
नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक वेद प्रकाश ने कैडेटों को नागरिक सुरक्षा अधिनियम-1968, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन निकासी, बचाव कार्य और चेतावनी संकेतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सतर्कता, अनुशासन और समय पर सूचना देकर जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर आपदा प्रबंधन तथा जनजागरूकता अभियानों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को व्यवहार में उतारें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
सोनिया गांधी की किताब से मचेगा सियासी तूफान? बोलीं- अब तक दूसरों ने सुनाई मेरी कहानी, अब मेरी बारी
कार्यक्रम में 22 यूपी वाहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राज कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल शाहमीर अब्दी समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कैडेट, एएनओ और प्रशिक्षण स्टाफ मौजूद रहे। नागरिक सुरक्षा कार्यालय के विकास मिश्र और श्लोक ने मास्टर ट्रेनर के रूप में सहयोग किया।
समापन पर कर्नल राज कुमार सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल शाहमीर अब्दी ने मुख्य वक्ता वेद प्रकाश को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए तैयार करना रहा।
Location : Sitapur
Published : 27 October 2026, 9:02 PM IST
Topics : CATC 223 Camp NCC Camp Sitapur News