Sitapur News: सीतापुर में तालाब में मिली कार, तीन लोगों की मौत

सीतापुर के सिधौली से कार समेत लापता हुए तीन लोगों के शव कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास तालाब में मिले। पुलिस ने रात करीब 1:30 बजे क्रेन से कार निकलवाई। तीनों बहराइच से लौट रहे थे। पुलिस हादसे की वजह और कार तालाब में पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 October 2026, 10:13 AM IST
google-preferred

Sitapur : सीतापुर में सिधौली से कार समेत लापता हुए तीन लोगों के शव सोमवार देर रात कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास तालाब में मिले। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया तो उसके अंदर तीनों के शव बरामद हुए। तीनों बहराइच से लौट रहे थे। आखिर उनकी कार तालाब तक कैसे पहुंची? पुलिस हादसे समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बहराइच से लौटते समय अचानक लापता हुए तीनों

मृतकों की पहचान सिधौली निवासी राकेश चौरसिया (50), सतीश (40) और अटरिया निवासी रामेंद्र (62) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राकेश के बेटे मोहन का बहराइच में सड़क हादसा हो गया था। बेटे को देखने के लिए राकेश अपने साथियों सतीश और रामेंद्र के साथ कार से बहराइच गए थे।

बताया जा रहा है कि वहां से लौटते समय तीनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने और उनसे संपर्क नहीं हो पाने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

शिवा हत्याकांड: जेल में पापा को याद करके रो रही श्रद्धा दुबे, जानें जेल में श्रद्धा से कौन करेगा मुलाकात?

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद शुरू हुई तलाश

तीनों के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब चार बजे कंदुनी फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी कार दिखाई दी थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी।

हालांकि, कार और उसमें सवार तीनों लोगों का कोई पता नहीं चल पा रहा था। परिजन भी लगातार उनकी जानकारी जुटाने में लगे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि तलाश का अंत इतनी दुखद खबर के साथ होगा।

Today's Latest News

गुमशुदगी दर्ज होने के बाद शुरू हुई तलाश (Source: Dynamite News)

तालाब में कार मिलने से मचा हड़कंप

सोमवार देर रात कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास एक तालाब में कार पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 1:30 बजे क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकलवाया गया।

कार बाहर आने पर उसके अंदर तीनों लोगों के शव बरामद हुए। इस खबर के सामने आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस परिवार को तीनों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद थी, वहां मातम छा गया।

UN में भारत का बड़ा ऐलान! बिना वीटो पावर के स्थायी सदस्यता पर क्यों उठाए सवाल

झपकी आने से हादसे की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि कार चलाते समय चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर तालाब में चला गया होगा। हालांकि, अभी तक हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार तालाब में किन परिस्थितियों में पहुंची, यह जांच का विषय है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Location :  Sitapur

Published :  27 October 2026, 10:13 AM IST

Advertisement