यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे बलिया के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए जिले में 149 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। अगर छात्र को आवंटित परीक्षा केंद्र को लेकर कोई शिकायत या आपत्ति है, तो 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन करना होगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 October 2026, 6:45 AM IST
google-preferred

Ballia: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। बलिया जिले में कुल 149 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। सूची में विद्यालयों को आवंटित छात्रों का विवरण भी शामिल है। यदि किसी छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को प्रस्तावित केंद्र को लेकर आपत्ति है, तो वह 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकता है।

बलिया में 149 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित

परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से 26 अक्टूबर को जारी पत्र के अनुसार, बलिया जिले के 149 प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। इसे जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए भेजा गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया है कि प्रस्तावित केंद्रों की जानकारी सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तक पहुंचाई जाए। इसके साथ ही समाचार पत्रों के माध्यम से भी सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाना है, ताकि छात्र और अभिभावक समय रहते अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकें।

28 अक्टूबर तक ऑनलाइन दर्ज करें आपत्ति

प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों को लेकर किसी तरह की शिकायत या आपत्ति होने पर संबंधित छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक ऑनलाइन प्रत्यावेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपत्ति के समर्थन में उचित कारण और साक्ष्य देना जरूरी होगा।

बलिया में ईंट भट्ठे के तालाब में मिला महिला का शव, सुबह मां से की थी बात; मौत से उठे सवाल

प्रत्यावेदन माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में 28 अक्टूबर तक जमा किया जा सकता है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयसीमा के बाद प्राप्त होने वाले प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

ऐसे में संबंधित विद्यालयों और परीक्षार्थियों के लिए जरूरी है कि वे प्रस्तावित सूची को ध्यान से देखें और किसी भी तरह की आपत्ति होने पर समय रहते निर्धारित प्रक्रिया पूरी करें।

6 नवंबर तक भेजनी होगी अंतिम संस्तुति

प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति करेगी। समिति तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करेगी। इसके बाद समिति की ओर से अनुमोदित या संस्तुत परीक्षा केंद्रों की सूची और संबंधित आख्या परिषद की वेबसाइट पर 6 नवंबर तक ऑनलाइन भेजनी होगी।

UP Police Encounter: देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस मुठभेड़, महिला हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद परीक्षा केंद्रों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल बलिया के विद्यार्थियों को प्रस्तावित सूची की जांच करने और जरूरी होने पर 28 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने की सलाह दी जाती है।

Location :  Ballia

Published :  27 October 2026, 6:41 AM IST

Advertisement