हिंदी
कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
रायबरेली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी की राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस बयान से रायबरेली की जनता आहत औऱ दुखी है। वह इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे जी केवल नाम मात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। असली राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी हैं। उन्होंने कहा कि जो संस्कृति नेहरू खानदान की है वह उनके कार्यकर्ताओं तक जाती है।
भारतीय संस्कार, संस्कृति से भिन्न गांधी नेहरू खानदान ने प्रधानमंत्री का इस स्तर का विरोध करते हैं जो निंदनीय है। देश के प्रधानमंत्री सभी के प्रधानमंत्री हैं। इसका मतलब खड़गे जी की अपने बाप का भी विरोध कर सकते हैं। जो अपने बाप का विरोध कर सकता है वह भारत का प्रधानमंत्री के बाप का विरोध कर सकता है।
बदायूं में अज्ञात वाहन का कहर, पिता की मौत; 15 साल की बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही
उन्होंने कहा कि यदि भारतीय संस्कार, संस्कृति के विपरीत किसी के पिता अथवा मोदी जी के पिता या मां का अपमान करता रहा तो कांग्रेस पार्टी को कोई पानी को भी नहीं पूछेगा। इसलिए मैं चाहता हूं कि गांधी खानदान अपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को संभाले और मर्यादा के अनुरूप आचरण करें।
UP Election 2027: चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर बड़ा फोकस, स्कूलों में युवाओं के पंजीकरण की तैयारी
राहुल गांधी की सुल्तानपुर में पेशी को लेकर उन्होंने कहा कि है यह न्यायालय का विषय है। न्यायालय किसी को बरी कर सकता है किसी को सजा दे सकता है। इस पर मेरी टिप्पणी का औचित्य नहीं है। यह विषय वादी का होगा जिसने मुकदमा दायर किया है। लेकिन जिस तरह आज का विषय अमर्यादित टिप्पणी का है उसी तरह की अमर्यादित टिप्पणी पर राहुल गांधी बहुत सारे मुकदमे झेल रहे हैं।
Location : Raebareli
Published : 26 October 2026, 9:17 PM IST
Topics : BJP Protest Mallikarjun Kharge raebareli news