रायबरेली: सरेनी में बंद घर के अंदर फंदे से लटका मिला पंचायत मित्र का शव, इलाके में फैली सनसनी

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के भीटा गांव में पंचायत मित्र विवेक कुमार बाजपेई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। पत्नी से चल रहे विवाद के बीच हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Updated : 26 October 2026, 3:36 PM IST
google-preferred

Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भीटा गांव में एक बंद घर के अंदर पंचायत मित्र का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कंबाइन ऑपरेटर की सूचना पर खुला मामला

मिली जानकारी के अनुसार, भीटा गांव निवासी 40 वर्षीय विवेक कुमार बाजपेई अपने गांव वाले घर में अकेले रहते थे। वह पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह उन्होंने धान की कटाई के लिए कंबाइन मशीन के ऑपरेटर को बुलाया था।

जब ऑपरेटर नियत समय पर काम के सिलसिले में उनके मोबाइल पर संपर्क करने लगा, तो फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद ऑपरेटर खुद उनके घर पहुंचा और आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब उसने दरवाजे से झांककर देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आंगन में लोहे के जाल से साड़ी के सहारे विवेक का शव लटक रहा था।

मिर्जापुर में ऐतिहासिक भरत मिलाप पर मंडराया खतरा! सिर्फ 3 दिन बाकी, राजगद्दी के पास मलबे का अंबार देख भड़के लोग

पारिवारिक कलह और थाने तक पहुंचा था विवाद

इस दर्दनाक घटना की जानकारी तुरंत पंचायत मित्र नीरज सिंह को दी गई। इसके बाद ग्राम प्रधान के जरिए पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के माता-पिता के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत से दरवाजा खुलवाया।

Raebareli Crime news

घटनास्थल पर मौजूद परिजन और मौके से पुलिस (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि विवेक कुमार बाजपेई और उनकी पत्नी के बीच पिछले काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। हालात यह थे कि उनकी पत्नी प्रज्ञा अपने सात साल के बेटे ध्रुव के साथ लगभग डेढ़ महीने से अपने मायके में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि यह पारिवारिक कलह थाने तक भी जा चुकी थी, लेकिन इन तमाम परिस्थितियों का इस घटना से सीधा क्या संबंध है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिवाली मनाने पैतृक घर जा सकेंगे आरोपी

पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

सरेनी थाना पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

Location :  Raebareli

Published :  26 October 2026, 3:36 PM IST

Related News

Advertisement