हिंदी
प्रतापगढ़ में परिजनों की जिद के आगे रुका पोस्टमार्टम (Img: Dynamite News)
Pratapgarh: नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर के पोस्टमार्टम हाउस में एमबीबीएस छात्र मिथिलेश कुमार के शव के पोस्टमार्टम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम अपनी मौजूदगी में कराने की मांग की, लेकिन चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा करते हुए मामले में साजिश की आशंका जताई।
जानकारी के अनुसार, एमबीबीएस छात्र मिथिलेश कुमार के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में किया जाना था। इस दौरान परिजनों ने मांग रखी कि पूरी प्रक्रिया उनकी मौजूदगी में कराई जाए।
प्रतापगढ़ के हॉस्टल के पार्क में मिला एमबीबीएस छात्र का शव (Img: Dynamite News)
हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी इस मांग को स्वीकार नहीं किया। इस बात से नाराज परिजन पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने छात्र की मौत के मामले में साजिश की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों की ओर से बताया गया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बिना परिजनों को पोस्टमार्टम कक्ष के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इसके बाद छात्र के शव का पोस्टमार्टम फिलहाल रोक दिया गया। परिजनों को बताया गया कि यदि वे अपनी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने की मांग पर कायम हैं, तो इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।
प्रतापगढ़ में न्याय की आस में भटक रहे परिजन (Img: Dynamite News)
बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनी मौजूदगी में कराने की मांग को लेकर परिजन जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय से अनुमति लेने के लिए मुख्यालय गए हैं। अब उनकी मांग पर प्रशासन क्या निर्णय लेता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। फिलहाल, पोस्टमार्टम को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण प्रक्रिया रुकी हुई है। जिलाधिकारी की ओर से अनुमति दिए जाने या अनुरोध खारिज किए जाने के संबंध में अभी कोई अंतिम जानकारी सामने नहीं आई है।
Location : Pratapgarh
Published : 26 October 2026, 2:19 PM IST