हिंदी
लॉन्च होंगे 6 धांसू स्मार्टफोन्स (सोर्स- Pinterest)
New Delhi: अक्टूबर महीने का आखिरी हफ्ता टेक प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। इस दौरान भारत और चीन के बाजारों में कुल 6 नए स्मार्टफोन दस्तक देने जा रहे हैं। इन नए फोन्स में दमदार गेमिंग प्रोसेसर से लेकर बेहतरीन कूलिंग सिस्टम और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन से फोन लॉन्च होने वाले हैं और उनकी खासियत क्या है।
भारतीय बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत Infinix GT 50 Pro के साथ होगी। यह एक खास गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट प्रोसेसर और हाइड्रोफ्लो लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ उतारा जा रहा है। फोन में 6.78 इंच की 1.5K LTPS AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की ब्राइटनेस देती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पावर के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा।
चीन के बाजार में 28 अक्टूबर का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है।
iQOO Neo 12: यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और Q3 गेमिंग चिप से लैस होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसके कैमरा मॉड्यूल में दिया गया एक्टिव कूलिंग फैन है। इसमें 2K रेजोल्यूशन वाली 185Hz OLED स्क्रीन और 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी।
Huawei Pura 90 Plus: हुआवे का यह फोन अपने स्टाइलिश इनवर्टेड ट्रायंगल कैमरा डिजाइन के साथ आएगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.8 इंच की 1.5K स्क्रीन और 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। यह डिवाइस 12GB तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
इसी दिन हुआवे अपनी Enjoy 100 सीरीज को भी बाजार में उतारेगी, जिसमें Enjoy 100, Enjoy 100 Pro और Enjoy 100 Pro Max शामिल हैं। बेस मॉडल में 128GB और 256GB स्टोरेज मिलेगी, जबकि प्रो मॉडल 512GB तक की स्टोरेज के साथ आएगा। प्रो मैक्स मॉडल में एक आकर्षक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा।
सैमसंग इस महीने के अंत में चीन में अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Samsung W27 पेश करेगी। टीजर से संकेत मिला है कि इस फोन में प्रीमियम गोल्ड फ्रेम दिया जाएगा। लीक खबरों के अनुसार, यह फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 फॉर गैलेक्सी प्रोसेसर, 45W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी और 200MP के मुख्य कैमरे के साथ आ सकता है। हालांकि, यह फोन मुख्य रूप से चीनी बाजार तक ही सीमित रह सकता है।
इस हफ़्ते के लॉन्च शेड्यूल का आखिरी फोन Vivo Y600 होगा। इस फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 10,000mAh की विशाल 'ब्लू ओशन' बैटरी है। फ्लैट फ्रेम डिजाइन वाले इस फोन में 6.83 इंच की स्क्रीन, डाइमेंसिटी 7300e प्रोसेसर, 50MP का मुख्य कैमरा और 44W चार्जिंग मिल सकती है। कंपनी इसकी कीमत और अन्य फीचर्स का खुलासा लॉन्च के समय ही करेगी।
Location : New Delhi
Published : 26 October 2026, 2:38 PM IST