नए साल से WhatsApp के नियम सख्त: बिना सिम नहीं चलेगा अकाउंट, तुरंत जान लें नया अपडेट

1 जनवरी से WhatsApp चलाने का तरीका बदलने वाला है। दूरसंचार विभाग (DoT) साइबर फ्रॉड रोकने के लिए सिम बाइंडिंग नियम लागू कर रहा है। अब बिना सिम कार्ड के वाई-फाई पर वॉट्सऐप नहीं चलेगा। फोन में वही सिम होना जरूरी है जिससे अकाउंट बना है। तुरंत बदलें अपना पुराना नंबर।

Updated : 24 October 2026, 2:44 PM IST
google-preferred

New Delhi: नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और अगर आप भी रोजाना वॉट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। 1 जनवरी से देश में वॉट्सऐप इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह बदलने जा रहा है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है।

क्या है सिम बाइंडिंग का नया नियम?

अभी तक हम में से कई लोग ऐसे हैं जो एक बार ओटीपी (OTP) डालकर वॉट्सऐप चालू कर लेते थे और फिर फोन से सिम कार्ड निकालकर दूसरे फोन में डाल लेते थे। इसके बाद भी पुराने फोन में वाई-फाई के जरिए वॉट्सऐप आसानी से चलता रहता था।

लेकिन 1 जनवरी से ऐसा नहीं होगा। नए नियमों के मुताबिक, अब यूपीआई (UPI) और बैंकिंग ऐप्स की तरह वॉट्सऐप पर भी सिम बाइंडिंग लागू होने जा रही है। इसका मतलब यह है कि आपके फोन में हमेशा वही सिम कार्ड होना अनिवार्य होगा, जिस नंबर से आपका वॉट्सऐप अकाउंट बना हुआ है। अगर फोन से सिम कार्ड निकाल दिया जाएगा, तो वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा।

Tech News: Oppo ने लॉन्च किए ये दो नए फोन, जानिए कीमत और पूरी डिटेल

साइबर फ्रॉड और फर्जीवाड़े पर कसेगी लगाम

आजकल डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और वॉट्सऐप के जरिए ठगी के मामले बहुत बढ़ गए हैं। स्कैमर्स अक्सर फर्जी आईडी से सिम लेकर वॉट्सऐप एक्टिव करते हैं और फिर सिम को फेंक देते हैं। इसके बाद वे विदेश में बैठकर वाई-फाई के सहारे भारतीय नंबर से लोगों को ठगते हैं।

पुलिस और एजेंसियों के लिए ऐसे नंबरों को ट्रैक करना मुश्किल होता था क्योंकि सिम किसी नेटवर्क में एक्टिव नहीं होती थी। नए नियम आने के बाद जैसे ही फोन से सिम कार्ड बाहर निकाला जाएगा, उससे जुड़ा वॉट्सऐप अकाउंट तुरंत लॉग आउट हो जाएगा और ब्लॉक हो जाएगा।

Tech News: Google का बड़ा AI शॉपिंग अपडेट, अब Search छोड़े बिना होगी पूरी खरीदारी; जानिए कैसे?

यूजर्स को अब किन बातों का रखना होगा खास ध्यान?

इस नए बदलाव के बाद आपको अपनी कुछ आदतें बदलनी होंगी-

जुगाड़ अब नहीं चलेगा: जो लोग दो फोन रखते हैं- एक छोटे फोन में सिम डालकर और दूसरे बड़े फोन में वाई-फाई या हॉटस्पॉट से वॉट्सऐप चलाते हैं- उनका यह तरीका 1 जनवरी के बाद बंद हो जाएगा। अब वॉट्सऐप चलाने के लिए सिम कार्ड को उसी स्मार्टफोन में डालना होगा।

चालू नंबर अपडेट करें: अगर आप किसी ऐसे पुराने नंबर से वॉट्सऐप चला रहे हैं जिसका सिम कार्ड अब आपके पास चालू नहीं है, तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है। समय रहते ऐप की सेटिंग्स में जाकर Change Number फीचर की मदद से अपना एक्टिव नंबर अपडेट कर लें, ताकि आपकी पुरानी चैट सुरक्षित रहें।

Location :  New Delhi

Published :  24 October 2026, 2:44 PM IST

Advertisement