Noida Fire: नोएडा के होटल में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की टीम मौके पर

नोएडा के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड पॉइंट होटल में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें आसपास की खाने-पीने की दुकानों तक पहुंच गईं, जबकि आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई दिया। मौके पर सिलिंडर फटने जैसी आवाजें सुनाई देने से लोगों में दहशत फैल गई।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 24 October 2026, 2:34 PM IST
google-preferred

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार दोपहर एक होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के सेक्टर-125 स्थित कृष्णा फूड पॉइंट होटल की है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की खाने-पीने की अन्य दुकानों तक भी इसकी लपटें पहुंच गईं। देखते ही देखते इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया।

आसपास की दुकानों तक पहुंचीं आग की लपटें

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, होटल में आग लगने के बाद आसपास के दुकानदारों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सिलिंडर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। आग की सूचना मिलते ही होटल और आसपास की दुकानों के कर्मचारी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दमकल की टीमें मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं, भीड़ को घटनास्थल से दूर रखने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस भी तैनात रही।

खबर अपडेट जारी है...

Location :  Noida

Published :  24 October 2026, 2:34 PM IST

Advertisement