आगरा के होटल में अचानक उठीं आग की लपटें, मची भगदड़ जैसी स्थिति; मौके पर पहुंची दमकल
आगरा में होटल जेपी पैलेस के पास स्थित होटल सेशेल्स के नाइट क्लब में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। उस वक्त होटल में पार्टी चल रही थी। पहली मंजिल पर बने किचन में आग की लपटें उठते ही अफरातफरी मच गई और होटल को खाली कराया गया। सूचना पर थाना एकता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।