गंगा स्नान की खुशी मातम में बदली, कासगंज में डंपर की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, पति गंभीर

कासगंज के कछला के पास गंगा स्नान करने जा रहे एक दम्पति की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में हाथरस निवासी 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 26 October 2026, 1:54 PM IST
google-preferred

Kasganj: कासगंज में कछला के पास सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों पति-पत्नी बाइक से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, तभी डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कछला के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, हाथरस जनपद के मूड़ा नोजलपुर निवासी करीब 50 वर्षीय जवित्री देवी पत्नी जवाहर सिंह अपने पति के साथ बाइक से कछला गंगा घाट पर स्नान करने जा रही थीं। कछला के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kasganj News: बाढ़ से परेशान गांवों को मिलेगी राहत? साढ़े 4 KM का बांध बनाने की तैयारी

डंपर छोड़कर फरार हुआ चालक, पुलिस की तलाश जारी

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जवित्री देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जवाहर सिंह का उपचार जारी है।

Kasganj News: नाली में पड़ा मिला 32 वर्षीय युवक का शव, रात में मजदूरी लेकर निकला था घर, सुबह हुई मौत

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, डंपर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Location :  Kasganj

Published :  26 October 2026, 1:54 PM IST

Related News

Advertisement