हाथरस में बेखौफ बदमाशों का आतंक: सासनी की शिव धाम कॉलोनी में 3 कारों को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात

उत्तर  प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के अंदर अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग ( NH 93) पर सि्थत  शिव धाम कॅोलोनी मे रात के अंधेरे में कुछ लोगों  ने सड़क के किनारे खड़ी तीन कारों को आग के हवाले करने की  घटना सामने आई है।CCTV कैमरें मे कैद हुई वारदात।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 26 October 2026, 1:37 PM IST
google-preferred

Uttar Pradesh: उत्तर  प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के अंदर अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग ( NH 93) पर शिव धाम कॅोलोनी मे रात के अंधेरे में कुछ लोगों  ने सड़क के किनारे खड़ी तीन कारों को आग के हवाले कर दिया।  कारों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की गई।

CCTV कैमरें मे कैद हुई वारदात 

 आरोप है कि एक अंजान व्यक्ति ने करीब रात 2:30 बजे कॉलोनी के बाहर खड़ी तीन कारों को निशाना बनाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर कॉलोनीवासियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। घटना में कारें बर्बाद हो गईं, हालांकि किसी के नुकसान होने की सूचना नहीं है।

CCTV में ज्वलनशील पदार्थ डालते दिखा शख्स

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 2:30 बजे एक व्यक्ति शिव धाम कॉलोनी के बाहर पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, उसने पहले एक खड़ी कार पर किसी ज्वलनशील पदार्थ का छिड़काव किया और फिर आगे बढ़कर दो अन्य कारों पर भी पदार्थ डालकर आग लगा दी। वारदात होने के  बाद वह मौके से चला गया। हालांकि, सदिग्ध व्यक्ति की पहचान और घटना के पीछे का कारण साफ नहीं हुआ है।

सासनी की शिव धाम कॉलोनी में 3 कारों को लगाई गई आग( AI Generated)

आग की लपटों से भीड़ जमा हुई

गाड़ियों में आग लगने की जानकारी मिलते ही कॉलोनी शोर मच गया। शोर सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने में लग गए।कॅालोनी के लोगों ने पानी व अन्य उपलब्ध साधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में तीन कारें बर्बाद हो गई। 

पुलिस ने की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद सासनी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में लग गई है। सासनी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रंजीत सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध की पहचान करने और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, मामले में जांच के परिणाम और आरोपी की पहचान सामने आना बाकी है।

Location :  New Delhi

Published :  26 October 2026, 1:37 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement