Raebareli Accident: रायबरेली में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Raebareli Accident: रायबरेली के महराजगंज क्षेत्र के बरहुवां के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में अमित कुमार सिंह की पहचान हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 24 October 2026, 12:20 PM IST
google-preferred

Raebareli: रायबरेली में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बरहुवां के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है।

बरहुवां के पास कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रायबरेली जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बरहुवां के पास हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद राहत और बचाव के लिए टीमें मौके पर पहुंचीं।

रायबरेली में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे 4 श्रद्धालु झुलसे, हाईटेंशन करंट से मचा हड़कंप

सीएचसी में दो लोगों की मौत की पुष्टि

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। हादसे में दो लोगों की जान जाने से इलाके में शोक का माहौल है।

एक मृतक की पहचान, दूसरे की शिनाख्त बाकी

हादसे में जान गंवाने वालों में एक की पहचान अमित कुमार सिंह निवासी पखनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित कुमार सिंह कोटेदार थे। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस दूसरे मृतक की शिनाख्त करने की प्रक्रिया में जुटी है। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में दुख का माहौल है।

मृतक अमित कुमार सिंह (Img- Dynamite News)

रायबरेली में इस बार नहीं जलेगा लकड़ी का रावण! लोहे के दशानन की कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।

Location :  Raebareli

Published :  24 October 2026, 12:20 PM IST

Related News

Advertisement