हिंदी
ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयो में मारी टक्कर, फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
झांसी: झांसी के मोठ कस्बे में सड़क हादसे की एक घटना ने फिर रफ्तार और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि हादसा मोठ कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर नूरानी मस्जिद के पास हुआ, जहां एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर पास में खड़े दूसरे ट्रैक्टर से जा टकराया, जिससे वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। आखिर कस्बे के बीचोंबीच हुए इस हादसे ने दो परिवारों की चिंता क्यों बढ़ा दी।
मंडी से घर लौट रहे थे दोनों भाई....
झांसी के मोठ कस्बे में हादसे की यह तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब दो भाई अपने काम से घर लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मोठ निवासी अरुण लोहिया और उनके भाई अमन लोहिया गल्ला मंडी में धान की फसल खरीदने का काम करते हैं। दोनों भाई मंडी से अपना काम निपटाकर खाना खाने के लिए घर जा रहे थे। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में एक तेज टक्कर ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया।
ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो भाइयो में मारी टक्कर, फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
नूरानी मस्जिद के पास मची अफरा-तफरी....
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों भाई मोठ कोतवाली से आगे नूरानी मस्जिद के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए।
स्नातक MLC चुनाव की मतगणना कल, BKD मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लहराता हुआ सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रैक्टर से जा भिड़ा। इस दूसरी टक्कर में खड़ा ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। एक ही घटनाक्रम में दो भाइयों का घायल होना और दो ट्रैक्टरों का टकराना कस्बे में चर्चा का विषय बन गया।
मोठ से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर.....
स्थानीय लोगों की मदद से घायल अरुण और अमन को मोठ ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों और परिचितों के बीच दोनों भाइयों की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है।
CM योगी का बड़ा ऐलान! UP में 500 GCC सेंटर, 50 लाख करोड़ के निवेश और लाखों नौकरियों का लक्ष्य
जांच में जुटी पुलिस....
फिलहाल पुलिस सड़क हादसे की जांच में जुटी है। हादसा कैसे हुआ, ट्रैक्टर की रफ्तार कितनी थी और चालक का वाहन से नियंत्रण कैसे हटा, इन बिंदुओं पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कस्बे की व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना ने एक बार फिर याद दिलाया है कि सड़क पर जरा-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है।
Location : झांसी
Published : 26 October 2026, 9:06 PM IST