14 टेबल, 270 कार्मिक और 3 पालियां: झांसी में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वोटो की गिनती का प्लान तैयार

बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी में विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर/मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे और एआरओ/जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में मतगणना कार्मिकों की प्रशिक्षण बैठक हुई।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 26 October 2026, 7:11 PM IST
google-preferred

Jhansi: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को बुंदेलखंड महाविद्यालय, झांसी में मतगणना होगी। इसके लिए 270 मतगणना कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर और मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने माइक्रो ऑब्जर्वर, गणना सुपरवाइजर और गणना सहायकों को मतगणना की प्रक्रिया समझाते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

सुबह 6 बजे पहुंचना होगा मतगणना स्थल

मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने सभी मतगणना कार्मिकों को 27 अक्टूबर को सुबह 6 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतपेटिकाओं की सील सबसे पहले गणना एजेंटों को दिखाकर प्रमाणपत्र पर उनके हस्ताक्षर लिए जाएं। इसके बाद मतपेटिकाओं से मतपत्र निकालकर उनकी संख्या गिनी जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पेटी में कोई मतपत्र शेष न हो।

Jhansi Crime: पहले 6 लाख रुपये, फिर 5 लाख की डिमांड! झांसी में ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज

उन्होंने निर्देश दिए कि मतपत्रों की संख्या का फॉर्म-16 से मिलान करने के बाद उनके बंडल तैयार किए जाएं। इस प्रक्रिया में गणना एजेंटों के हस्ताक्षर भी लिए जाएं, ताकि मतगणना के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता बनी रहे।

वैध और अवैध मतपत्रों की होगी जांच

मतपत्रों की मिक्सिंग के बाद अवैध मतपत्रों को गणना एजेंटों को दिखाकर रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर भेजा जाएगा। वैध मतपत्रों को उनमें दर्ज प्रथम वरीयता के आधार पर वर्गीकृत कर प्रत्याशियों की अलग-अलग ट्रे में रखा जाएगा। मतपत्रों पर दर्ज वरीयता भी एजेंटों को दिखाई जाएगी।

Jhansi News: समथर नगर पालिका सोती रही, नागरिक ने खुद बनवाई नाली की जाली! शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई?

यदि किसी मतपत्र को प्रारंभिक जांच में अवैध माना जाता है, लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर के परीक्षण के बाद उसे वैध घोषित किया जाता है, तो उसे भी एजेंटों को दिखाकर संबंधित ट्रे में रखा जाएगा। सभी ट्रे में रखे मतपत्रों की दोबारा जांच होगी। किसी गणना एजेंट की ओर से पुनर्गणना की मांग किए जाने पर उसकी संतुष्टि के लिए दोबारा गिनती करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

14 टेबल पर तीन पालियों में होगी मतगणना

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि मतगणना के लिए 270 कार्मिक तैनात किए गए हैं, जिनमें रिजर्व कर्मचारी भी शामिल हैं। मतगणना 14 टेबल पर तीन पालियों में संपन्न होगी। प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक उपस्थित रहेंगे।

Jhansi News: समथर नगर पालिका सोती रही, नागरिक ने खुद बनवाई नाली की जाली! शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई?

उन्होंने कार्मिकों को सभी निर्धारित प्रारूपों की जानकारी रखने और उन्हें सही समय पर भरने के निर्देश दिए। गणना एजेंटों के पूरे नाम और राजनीतिक दल के नाम सहित हस्ताक्षर भी संबंधित प्रारूपों पर लेने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कार्मिकों को आपसी समन्वय बनाए रखने और एजेंटों से सहजता व सौहार्दपूर्ण तरीके से संवाद करने की सलाह दी।

मतगणना परिसर में धूम्रपान पर पूरी तरह रोक

प्रशासन ने मतगणना परिसर को पूर्णतः नो स्मोकिंग जोन घोषित किया है। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परिसर में किसी भी प्रकार की ज्वलनशील या प्रतिबंधित वस्तु न आने पाए और नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, जॉइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडिशनल कमिश्नर कुंवर पंकज, एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार और प्रभारी एडीओ आरके पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Location :  Jhansi

Published :  26 October 2026, 7:09 PM IST

Advertisement