शिक्षक MLC चुनाव की मतगणना कल सुबह 8 बजे से, 14 टेबलों पर गिने जाएंगे 43,433 वोट

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

गोरखपुर: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय भवन में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। कुल 43,433 मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं, जिन पर पांच-पांच मतगणना कर्मियों की तैनाती होगी। मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर इंद्र विक्रम सिंह और जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दीपक मीणा ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ऑफिसर की निगरानी में निर्वाचन आयोग

मतगणना के दौरान सबसे पहले मतपत्रों की छंटनी और उनकी वैधता की जांच की जाएगी। इसके बाद पहली वरीयता के मतों की गिनती होगी। यदि पहली वरीयता के मतों से किसी प्रत्याशी की जीत का फैसला नहीं हो पाता है, तो निर्वाचन नियमों के अनुसार दूसरी वरीयता के मतों की गणना की जाएगी। पूरी प्रक्रिया रिटर्निंग ऑफिसर की निगरानी में निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत संपन्न होगी।

वाल्मीकि जयंती पर जानें उनकी अनसुनी कहानी, दिल्ली में है वाल्मीकि मंदिर, जहां 214 दिन रुके थे महात्मा गांधी

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अजय राय तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम वित्त जय प्रकाश भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतगणना कक्ष, कर्मचारियों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Mirzapur News: दिन में रेकी, रात में चोरी… मिरजापुर में पकड़ा गया अंतरराज्यीय गैंग, 65 लाख के गहने बरामद

प्रशासन ने मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने और मतगणना कार्य में किसी तरह का व्यवधान न होने देने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। मतगणना पूरी होने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्वाचन परिणाम घोषित किया जाएगा।

Location :  गोरखपुर

Published :  26 October 2026, 7:08 PM IST

Advertisement